
सरायकेला/ कांड्रा : सरायकेला उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला के निर्देश पर अवैध बालू के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपति के नेतृत्व में सरायकेला व कांड्रा थाना क्षेत्र से अवैध बालू लदा एक हाईवा और एक ट्रैक्टर को जप्त किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार खनन विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि तिरुलडीह, ईचागढ़ थाना क्षेत्र से अवैध बालू की निकासी कर एक जगह बालू भंडारण कर बड़े वाहनों से जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र चौका, चांडिल, कांड्रा, गम्हरिया,आदित्यपुर में बेचा जाता है। सूचना के आधार पर खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन कर कांड्रा थाना अंतर्गत पिंडराबेरा में एक अवैध बालू लदा हाईवा संख्या जे एच 05 बी डब्लू 0112 को जप्त किया। वही बालू संबंधित कागजात मांगे जाने पर नहीं दिखाने पर अवैध बालू लदा हाईवा को जप्त कर स्थानीय थाना को सुपुर्द कर दिया गया है। इसी कड़ी में खनन विभाग की टीम ने सरायकेला थाना अंतर्गत कोलाबेड़ा में एक अवैध बालू लदे ट्रैक्टर संख्या जे एच 22एफ3066 को जप्त किया है। बता दे कि एक दिन पूर्व ही चौका थाना क्षेत्र के मार्शल कंपनी दुबराजपुर में एक अवैध बालू लदा ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत हो गई थी। जिस मामले को ट्रैक्टर मालिक द्वारा छुपाने की कोशिश की जा रही थी। फिलहाल खनन विभाग की टीम द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में छापेमारी करने की संभावनाएं जताई गई है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
