
आदित्यपुर। आदित्यपुर नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में मेयर प्रत्याशी सकला माड़ी ने अपना 13 सूत्रीय घोषणा पत्र जारी किया। इस घोषणा पत्र के माध्यम से उन्होंने शहर के समग्र विकास का खाका जनता के सामने रखा।
घोषणा पत्र में आदित्यपुर एवं गम्हरिया क्षेत्र में शुद्ध पेयजल की नियमित आपूर्ति, 24 घंटे बिजली बहाल करने और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाने का वादा किया गया है। साथ ही औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यरत मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी तथा ईएसआई-पीएफ का समय पर भुगतान सुनिश्चित कराने की बात कही गई है।
घोषणा पत्र में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण, युवाओं के लिए रोजगार सृजन तथा गम्हरिया बाजार में लगातार हो रही दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए भारी वाहनों की एंट्री नियंत्रित करने का संकल्प भी शामिल है।
इसके अलावा स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने, सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने और आदित्यपुर में महिला कॉलेज की स्थापना को प्राथमिकता देने की बात कही गई है। घोषणा पत्र जारी के दौरान उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से इसे जनता के विकास और अधिकारों की लड़ाई का संकल्प बताया। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि जनता इस 13 सूत्रीय घोषणा पत्र पर कितना भरोसा जताती है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
