• Fri. Mar 6th, 2026

पटना में 15 अगस्त 2025 से मेट्रो का परिचालन होगा शुरू ,जानिए कहां से कहाँतक अभी होगा मेट्रो का परिचालन

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Dec 19, 2024

 

 

पटना में 15 अगस्त 2025 से मेट्रो का परिचालन शुरू हो जाएगा. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने इस ड्रीम प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे. फर्स्ट फेज पटना मेट्रो का परिचाल मलाही पकड़ी से आईएसबीटी तक किया जायेगा. शुरुआत में पटना मेट्रो वॉकी-टॉकी के सहारे चलेगी. समय पर इस परियोजना को पूरा करने के लिए बिहार सरकार और डीएमआरसी के अधिकारी एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं.

 

पटना मेट्रो के निर्माण कार्य का निरीक्षण समय-समय पर सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री नितिन नवीन करते रहते हैं. इस मेट्रो का पहला स्टेशन आईएसबीटी एलिवेटेड स्टेशन पाटलिपुत्र बस टर्मिनल के सामने बन रहा है. मेट्रो यहां से डिपो जाएगी. फर्स्ट फेज में मलाही पकड़ी, खेमनीचक, भूतनाथ रोड, जीरो माइल और न्यू आईएसबीटी स्टेशन के बीच मेट्रो का परिचालन होगा. इसके बाद पटना मेट्रो को तख्त हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा, पटना एयरपोर्ट और पटना जंक्शन से भी जोड़ा जाएगा. मेट्रो बन जाने से इन इलाकों में रहने वाले लोगों को काफी लाभ होगा. मेट्रो का परिचालन शुरू होने से पटना के लोगों को ट्रैफिक जाम से भी राहत मिलेगी.

 

पटना मेट्रो की गति क्या होगी

 

पटना मेट्रो की औसत गति 80 किमी प्रति घंटा होगी. अधिकारियों के मुताबिक शुरुआत में मेट्रो धीमी गति से चलेगी. पटना मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (PMRC) और दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) साथ में मिलकर प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा करने में लगे हैं. सीएम नीतीश कुमार कई बार कह चुके हैं कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पटना में मेट्रो सेवा शुरू हो जाएगी. डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भी शीतकालीन सत्र के दौरान कहा था कि 15 अगस्त 2025 से पटना के लोग मेट्रो की सवारी करने लगेंगे.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *