• Mon. Mar 2nd, 2026

दोलाबड़ में चड़क पूजा मेला में उमड़ी भीड़ 

admin's avatar

Byadmin

May 18, 2025

 

बलियापुर: दोलाबड़ गांव में रविवार को चड़क पूजा के मौके पर गांव के शिव मंदिर प्रांगण में भोक्ता घुरा मेला धूमधाम से आयोजित किया गया।

इस अवसर पर शिव भक्तों ने भगवान शिव की पूजा अर्चना के साथ अपने शरीर के विभिन्न अंगों में लोहे की किले चुभोकर नाचते गाते रहे। मंदिर प्रांगण में स्थापित भोक्ता खूंटा के लट पर लटक कर घूमते रहे। यह दौर देर शाम तक चलता रहा।

सैकड़ो महिला पुरुषों ने मेले का आनंद उठाया। मेला कार्यक्रम को संपन्न कराने में मुखिया सुनीता मल्लिक, राकेश मल्लिक, पंचायत समिति सदस्य भोलानाथ महतो, लालमोहन महतो, रमेश गोप, लखीराम महतो, मिंटू सेन, नीरेश महतो, कीर्तन महतो, चंद्रशेखर पांडेय, चंडीचरण पांडेय, साधन गोप, संतोष महतो, उज्जवल सेन समेत चड़क पूजा समिति के सदस्यों एवं नवयुवकों का योगदान रहा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *