• Mon. Mar 2nd, 2026

धनबाद में मेगा लीगल एंपावरमेंट कैंप: ग्रामीणों को मिली कानूनी जानकारी और सुविधाएं

admin's avatar

Byadmin

May 18, 2025

 

संवाददाता :नरेश विश्वकर्मा

निरसा :जिले के सभी प्रखंडों में जिला विधिक सेवा प्राधिकार धनबाद के माध्यम से एक साथ मेगा लीगल एंपावरमेंट कैंप का हुआ आयोजन ।

माननीय झालसा के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार धनबाद के आदेशानुसार निरसा प्रखंड में मेगा लीगल एंपावरमेंट कैंप का आयोजन हुआ जिसमें व्यवहार न्यायालय धनबाद के न्यायाधीश महोदय अभिजीत पांडे (SDJM)मुख्य अतिथि थे ।

उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकार धनबाद के बारे में विस्तृत रूप से एंपावरमेंट कैंप में उपस्थित लोगों को मुफ्त में अधिवक्ता, कानून की विशेष जानकारी, घरेलु हिंसा सड़क दुर्घटना मे मिलने वाले मुआवजा,तथा कानून की विशेष जानकारी दी ।

तथा अधिकार मित्र पंकज कुमार वर्मा ने अनाथ बच्चों को मिलने वाले जिला बाल संरक्षण इकाई के द्वारा स्पॉन्सरशिप के तहत विधवा महिलाओं को बच्चों को अच्छी शिक्षा तथा भरन पोषण के लिए ₹4000 प्रत्येक माह की जानकारी दी ।तथा दिव्यांग प्रमाण पत्र, सड़क दुर्घटना, बाल विवाह, बाल श्रम ,तथा ग्रामीणों को कहा की आपको यदि किसी भी क्षेत्र में कोई भी समस्या हो रही हो, तो आप जल्द से जल्द हमसे निरसा प्रखंड के कानूनी सहायता एवं सेवा केंद्र मे संपर्क करें ।

और इस मेगा लीगल एंपावरमेंट कैंप की आप स्वयं अपने क्षेत्र में जागरूक करके लोगों को समझावे ताकि कोई भी समाज के निचले तपके के लोगों को भी यह लाभ जल्द से जल्द मिल सके। जमीनी विवाद, बटवारा ,समझौता, मारपीट तथा कोई भी प्रकार की कानूनी समस्याओं से यदि आप जूझ रहे हैं ,तो नालसा द्वारा बनाए गए हेल्पलाइन नंबर 15100 में संपर्क करके अपनी समस्याओं को बता सकते हैं, आपकी समस्या को जल्द से जल्द निष्पादन करने का प्रयास किया जाएगा, इसकी जानकारी दी गई। इस एंपावरमेंट कैंप में बहुत सारी परिसंपत्तियां बांटी गई जैसे जेएसएलपीएस के द्वारा 450000 लाख का चेक ,उधोग विभाग द्वारा 500000 लाख का सेंसन लेटर, शिक्षा विभाग के द्वारा 23 बच्चियों को साइकिल दिए गए, किसान क्रेडिट लोन के द्वारा 5 ग्रामीणों को लोन का चेक दिया गया, 2 वृद्धा पेंशन और 4 पचास वर्षीय पेंशन का सेंशन लेटर दिया गया, तीन दिव्यांगों को ट्राई साइकिल, दो दिव्यांगों को व्हीलचेयर दी गई, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चार ग्रामीणों को सैंक्शन लेटर, 3 ग्रामीण को अबूआ आवास का सेंसन लेटर दी गई, पंजी टू में सुधार की गई सर्टिफिकेट 5 ग्रामीण को दिए गए ,पांच आवासीय सर्टिफिकेट बाटी गई , तथा इस एंपावरमेंट कैंप में एल ए डी सी एस के पैनल अधिवक्ता अजय कुमार भट्ट, निरसा थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा निरसा प्रखंड के सभी

कार्यकर्ता,LEO अर्चना मैडम प्रखंड के जिला परिषद सदस्य संजय सिंह ,दीपाली रोहिदास, विशु्त्री सदस्य मोहम्मद शमीम उबचुड़िया पंचायत के मुखिया जी कन्हाई दास अधिकार मित्र पंकज कुमार वर्मा, अशोक कुमार पाठक ,श्याम कुमार झा, पूनम हेंब्रम ,फूलचंद महतो, चरणजीत तिवारी, छात्र-छात्राएं तथा ग्रामीण मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *