• Sat. Apr 4th, 2026

जमशेदपुर बोड़ाम थाना क्षेत्र में सब्जी खरीद कर लौट रहे युवक को मारी गोली

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Dec 7, 2024
crescent ad

 

जमशेदपुर बोड़ाम थाना अंतर्गत मीर्जाडीह-अलकतरा फैक्ट्री मुख्य सड़क पर शुक्रवार की शाम बाइक सवार दो युवकों ने स्कूटी पर सवार मानगो टीचर्स कॉलोनी निवासी आशुतोष ओझा उर्फ अंशु के पीठ पर पीछे से गोली मार दी.

 

इसके बाद हमलावर डिमना चौक की ओर फरार हो गये. आशुतोष ओझा अपने साथी मंगल कुमार के साथ मिर्जाडीह स्थित हाट से सब्जी खरीदने गया था. घायल अवस्था में स्कूटी से मंगल कुमार उसे लेकर एमजीएम अस्पताल पहुंचा. जानकारी मिलने पर आशुतोष ओझा के घरवाले व परिजन एमजीएम अस्पताल पहुंचे.

 

आशुतोष ओझा ने बताया कि वह स्कूटी से साथी मंगल के साथ मिर्जाडीह सब्जी खरीदने गया था. सब्जी खरीदने के बाद वापस लौटने के क्रम में रास्ते में बजाज पल्सर पर सवार अपराधी ने पीछे से पीठ में गोली मार दी.

 

गोली मारने के बाद हमलावर डिमना चौक की ओर भाग गये. जबकि हमलोग दूसरे रास्ते से पारडीह होते हुए एमजीएम अस्पताल पहुंचे. हमलावर सफेद रंग की शर्ट पहने हुए थे.

 

एमजीएम अस्पताल से आशुतोष ओझा को टीएमएच रेफर कर दिया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है. जानकारी मिलने पर पुलिस टीएमएच पहुंची. पुलिस ने आशुतोष ओझा से घटना के बाबत पूछताछ की. इसके बाद पुलिस घायल आशुतोष ओझा के साथी मंगल को साथ लेकर घटनास्थल पर जांच की.

 

इस मामले में आशुतोष ओझा ने कुछ युवकों का नाम संदेह के आधार पर पुलिस को बताया है. पुलिस इस मामले में दिव्यांशु कुमार, उसके साथी और मंगल से पूछताछ कर रही है.

 

*आशुतोष पर फायरिंग के मामले में तीन युवकों से पूछताछ की जा रही है. मामले की जांच की जा रही है. किशोर कौशल, एसएसपी,जमशेदपुर*


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *