• Tue. Mar 10th, 2026

टारगेट में था पति, नाहक मारी गई टीचर

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Dec 25, 2024

 

 

समस्तीपुर: जमीन जायदाद को लेकर बढ़ी दुश्मनी में नाहक शिक्षिका मनीषा शाह मारी गयी। घर में घुस आये अपराधियों के टारगेट में मनीषा का पति था। लेकिन गोली पति को नहीं लग पत्नी को लग गई, वह मौके पर ही मारी गई। इस दुस्सहासिक वारदात के बारे में मृतका के ससुर नरेश कुमार शाह ने मीडिया को बताया की बीती रात हथियारबंद 5-6 अपराधियों ने पहले घर के दरवाजे पर दस्तक दी। दरवाजा खुलते ही सभी घर के अंदर घुस आये, बेटे को टारगेट कर फायरिंग कर दी।

 

यह गोली उनकी बहू मनीषा को लग गई। ससुर नरेश का इल्जाम है कि पहले से कुछ लोगों के साथ उनके परिवार का जमीन विवाद चल रहा है। आशंका है कि जमीन को लेकर दुश्मन बने लोगों ने ही इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। यह दुस्सहासिक वारदात समस्तीपुर के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के खोकसाह वार्ड संख्या-4 से सामने आई है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *