• Thu. Apr 2nd, 2026

नवीनगर में उत्साह के साथ मनाया ईद मिलादुन्नबी पर्व

admin's avatar

Byadmin

Sep 5, 2025

 

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

crescent ad

नवीनगर प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को जश्न-ए ईद मिलादुन्नबी पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर के मुख्य मार्ग सहित प्रखंड क्षेत्र के खजूरी सरईया, टंडवा, रघुनाथगंज आदि जगहों मे मुस्लिम समुदाय के लोगो ने

जुलूस निकाला। जश्न ए मिलाद उन नबी एवं बारह रवी उल अव्वल के मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों के द्वारा नबी पैगंबर मोहम्मद रसूलल्लाह सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के याद में जुलुस निकालकर उनके संदेश को लोगों तक पहुंचाया। इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए हाजी रफीउल कादरी ने पैगंबर मोहम्मद से जुड़ी इतिहास को बतलाया की ईद- ए- मिलाद -उन -नबी का पर्व इस्लाम के मार्गदर्शन और अल्लाह के दूत कहे जाने वाले पैगंबर मोहम्मद को समर्पित होता है, इस दिन ही पैगंबर मोहम्मद का जन्म हुआ था मोहम्मद के यौम-ए-पैदाइश यानी जन्म को ही मिलाद कहा जाता है। ईद तो मीठी या तीखी कई प्रकार की मनाई जाती है लेकिन इस ईद को ईदों की ईद कहते हैं।

वही लोगों को सम्बोधित करते बताया कि पैगंबर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन के रूप में ईद मिलाद उन नबी का त्योहार मनाया जाता है। ईद मिलाद-उन-नबी का महत्व इस्लामिक धर्म में बहुत अधिक है। यह त्योहार पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर के रूप में मनाया जाता है। जिन्हें इस्लामिक धर्म का आखिरी पैगंबर माना जाता है।

साथ ही यह त्योहार इस्लामिक लोगों को एकता के सूत्र में बांधता है और उन्हें पैगंबर की शिक्षाओं को याद करने का अवसर प्रदान करता है। यह त्योहार लोगों को समाज सेवा के लिए भी प्रेरित करता है। वही जुलूस में शामिल लोगो ने सरकार की आमद मरहबा के नारे बुलंद करते हुए एक दूसरे को ईद मिलादुन्नबी की मुबारक बाद पेश की। वही ईद मिलादुन्नबी पर्व पर पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस प्रशासन का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान नगर में नवीनगर थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली जा रही थी।

नवीनगर में उत्साह के साथ मनाया ईद मिलादुन्नबी पर्व

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को जश्न-ए ईद मिलादुन्नबी पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर के मुख्य मार्ग सहित प्रखंड क्षेत्र के खजूरी सरईया, टंडवा, रघुनाथगंज आदि जगहों मे मुस्लिम समुदाय के लोगो ने जुलूस निकाला। जश्न ए मिलाद उन नबी एवं बारह रवी उल अव्वल के मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों के द्वारा नबी पैगंबर मोहम्मद रसूलल्लाह सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के याद में जुलुस निकालकर उनके संदेश को लोगों तक पहुंचाया। इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए हाजी रफीउल कादरी ने पैगंबर मोहम्मद से जुड़ी इतिहास को बतलाया की ईद- ए- मिलाद -उन -नबी का पर्व इस्लाम के मार्गदर्शन और अल्लाह के दूत कहे जाने वाले पैगंबर मोहम्मद को समर्पित होता है, इस दिन ही पैगंबर मोहम्मद का जन्म हुआ था मोहम्मद के यौम-ए-पैदाइश यानी जन्म को ही मिलाद कहा जाता है। ईद तो मीठी या तीखी कई प्रकार की मनाई जाती है लेकिन इस ईद को ईदों की ईद कहते हैं। वही लोगों को सम्बोधित करते बताया कि पैगंबर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन के रूप में ईद मिलाद उन नबी का त्योहार मनाया जाता है। ईद मिलाद-उन-नबी का महत्व इस्लामिक धर्म में बहुत अधिक है। यह त्योहार पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर के रूप में मनाया जाता है। जिन्हें इस्लामिक धर्म का आखिरी पैगंबर माना जाता है। साथ ही यह त्योहार इस्लामिक लोगों को एकता के सूत्र में बांधता है और उन्हें पैगंबर की शिक्षाओं को याद करने का अवसर प्रदान करता है। यह त्योहार लोगों को समाज सेवा के लिए भी प्रेरित करता है। वही जुलूस में शामिल लोगो ने सरकार की आमद मरहबा के नारे बुलंद करते हुए एक दूसरे को ईद मिलादुन्नबी की मुबारक बाद पेश की। वही ईद मिलादुन्नबी पर्व पर पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस प्रशासन का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान नगर में नवीनगर थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली जा रही थी।


There is no ads to display, Please add some
crescent ad
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *