• Fri. Mar 20th, 2026

गढ़काली हनुमंत मंदिर परिसर में सौंदर्यीकरण योजना का शिलान्यास विधायक मनोज यादव ने किया,

admin's avatar

Byadmin

Sep 7, 2025

 

चौपारण, हजारीबाग:

आस्था और विश्वास का प्रमुख केंद्र गढ़काली हनुमंत मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण योजना का शिलान्यास रविवार को विधायक मनोज यादव ने किया। इस मंदिर परिसर में शिव मंदिर, गढ़काली मंदिर, हनुमान मंदिर, गढ़वाल देव मंदिर तथा महंत फलाहारी बाबा का मंदिर स्थित है। प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु यहाँ मत्था टेकने आते हैं।
विधायक मनोज यादव ने बताया कि उन्होंने विधानसभा में पर्यटन विभाग से मंदिर विकास को लेकर प्रश्न उठाया था। इसके बाद सांसद मनीष जायसवाल और उनके संयुक्त प्रयास से 25 लाख रुपये की लागत से मंदिर सौंदर्यीकरण योजना लाई गई है। इस योजना का शिलान्यास मंदिर प्रबंधन की उपस्थिति में हुआ।

मौके पर विधायक यादव ने मंदिर प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि यह परिसर पूरे क्षेत्र की आस्था और गौरव का प्रतीक है। भविष्य में भी इसके विकास की दिशा में कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रबंधन समिति बेहतर देखरेख कर रही है, जिससे यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिल रही है।

इसी क्रम में विधायक मनोज यादव ने चंद्रवंशी भवन, बिगहा में भी निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। यह भवन राज्यसभा सांसद भीम सिंह चंद्रवंशी द्वारा दिए गए 10 लाख रुपये की राशि से तैयार होगा। विधायक यादव ने कहा कि चंद्रवंशी भवन सामाजिक एकता और सामूहिक गौरव का परिचायक बनेगा।

इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष छत्रधारी चंद्रवंशी, सचिव देवधारी चंद्रवंशी, भुनेश्वर चंद्रवंशी, राजेश रवानी, करुणा चंद्रवंशी, महेंद्र चंद्रवंशी, राजेन्द्र चंद्रवंशी, अशोक राम, मुखिया बिनोद सिंह, विकास यादव, संजय सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी, गजाधर प्रसाद, रामस्वरूप पासवान, रंजीत चंद्रवंशी, अरविंद सिन्हा, आनंद चंद्रवंशी, कुमार राहुल, संजय चंद्रवंशी, कामदेव प्रजापति, बलराम यादव, नीरज कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *