• Wed. Mar 4th, 2026

मनोज कुमार चौधरी मंगलवार को भरेंगे नामांकन; सरायकेला में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Feb 2, 2026

सरायकेला। नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) समर्थित उम्मीदवार मनोज कुमार चौधरी मंगलवार को नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस अवसर पर दर्जनों संगठनों के नेतृत्वकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सुबह 9:30 बजे नामांकन पत्र दाखिल के लिए सरायकेला बजरंग चौक जेल रोड से प्रक्रिया एक विशाल जुलूस के साथ शुरू होगी।

बजरंग चौक से शुरू होकर जुलूस पुराना बस स्टैंड, कालूराम चौक और संजय चौक होते हुए गैराज स्थित निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय पहुंचेगा।
नामांकन से पूर्व मनोज कुमार चौधरी ने कहा, “हम सामाजिक कार्यों के संकल्प के साथ जनता के बीच आए हैं। हमने हमेशा सरायकेला के विकास, यहाँ की संस्कृति और परंपराओं को सहेजने का काम किया है। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार हमारी प्राथमिकता रही है और आगे भी रहेगी।” उन्होंने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके प्रतिद्वंद्वी केवल झूठे वादे करते हैं, जबकि उन्होंने धरातल पर काम करके दिखाया है।
तैयारियों के दौरान आयोजित बैठक में जिला अध्यक्ष, सरायकेला नगर इकाई के जिला उपाध्यक्ष भोला मोहंती, नगर अध्यक्ष शंभू आचार्य सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे। पार्टी पदाधिकारियों ने सरायकेला वासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में नामांकन रैली में शामिल होकर मनोज कुमार चौधरी का समर्थन करें।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *