
चौपारण : प्रतिनिधि

बरही विधायक मनोज कुमार यादव क्षेत्र भ्रमण के दौरान मध्य विद्यालय सेलहारा पहुँचे। जहां उन्होंने स्कूली

बच्चों से मिलकर उनका हाल जाना। साथ ही शिक्षक- शिक्षिकाओं से मिल कर शैक्षणिक व्यवस्था के बारे में जानकारी लेते हुए शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने से सम्बंधित आवश्यक निर्देश दिए। इससे पहले विद्यालय के शिक्षकों ने विधायक का फूल भेंटकर स्वागत किया। वही स्थानीय मुखिया अनिता देवी व उपमुखिया प्रवीण सिंह ने अंगवस्त्र देकर विधायक को जीत की बधाई दी। प्राचार्य रामखेलावन रविदास, शिक्षक जनार्दन प्रसाद वर्मा, जन्मजेय सिंह, मुखिया प्रतिनिधि कैलाश पासवान ने विद्यालय को सामूहिक रूप माँग पत्र सौंपी। जिसपर विधायक ने कहा कि विभागीय अधिकारियों से मिलकर जल्द सेलहारा स्कूल का अपग्रेडेशन के लिए पहल करूँगा। बच्चो को सम्बोधित करते हुए विधायक ने कहा कि आप अपने माता पिता के साथ देश का भविष्य है। खेलकूद के साथ पढ़ाई पर ज्यादा धयान दे। उन्होंने कहा कि जो बच्चे पढाई के साथ साथ खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसी गतिविधियों में भी भाग लेते हैं उनका बौद्धिक, शारिरिक व मानसिक रूप से बेहतर विकास होता है। मौके पर मुखिया संघ अध्यक्ष बिरेन्द्र रजक, पूर्व अध्यक्ष राजदेव यादव, बिनोद यादव, सचिन पासवान, शिक्षक राकेश कुमार, डैजी सिंह, रागिनी सिंह, राजेन्द्र राम, सहित अन्य।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
