
चौपारण, हजारीबाग:

बिगहा स्थित हनुमंत मंदिर प्रांगण में विशेष आरती पूजा में चुनाव जीतने के बाद विधायक मनोज यादव उपस्थित हुए। इस दौरान प्रधान पुजारी मोहित पांडेय ने विशेष पूजा की। विधायक मनोज यादव ने परिसर के सभी मंदिरों शिव मंदिर, गढकाली मंदिर, गढ़वाल बाबा, बजरंग बली, फलाहारी बाबा मंदिरों में पूजा अर्चना और आरती की। बाद में हनुमंत सेवा संस्थान ने विधायक का अभिनंदन समारोह किया। संस्थान के अध्यक्ष आनंद चंद्रवंशी, कुमार राहुल , वरिष्ठ सहयोगी रामचंद्र सिंह, कामदेव प्रजापति, प्रेम चंद्रवंशी, प्रकाश साहु, पंकज चंद्रवंशी समेत सभी सदस्यों ने विधायक को अंगवस्त्र, माला तथा तस्वीर देकर सम्मानित किया। साथ ही भगवत गीता उपहार स्वरूप भेंट की। साथ ही पीए भुपेन्द्र यादव व किशोर राणा, अंगरक्षक विकास यादव, महावीर यादव, चालक महादेव को भी सम्मानित किया। इस दौरान अपने संबोधन में विधायक मनोज यादव ने कहा कि बीते कई सालों से हनुमंत सेवा संस्थान धार्मिक जागरण का कार्य कर रहा है। बडी संख्या में युवा धार्मिक कार्य में बढ चढकर हिस्सा ले रहे हैं। मंदिर अदभुत शक्ति और उपासना का केंद्र है। संस्था के लोगों ने हमारी मदद की। इसके लिए आभार है। सभी के सुख दुख में सहयोग करूँगा। मंदिर परिसर के विकास में अपनी भुमिका निभाउंगा। इस दौरान जिप सदस्य राकेश रंजन, मुखिया प्रतिनिधि राजदेव यादव, रामस्वरूप पासवान,सतेन्द्र सिंह, सियाराम सिंह, अशोक सिंह, प्रेस क्लब अध्यक्ष शंकर यादव, मोहन यादव, विकास यादव, अभिषेक सिंह, अरविंद चंद्रवंशी, अशोक चंद्रवंशी, रोहित जैन, दिलीप राणा, रिशु बर्णवाल, रंजीत बर्णवाल, अशोक केशरी, प्रदीप केशरी, शुभम पांडेय समेत बडी संख्या में लोग मौजूद थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
