• Thu. Feb 19th, 2026

सांसद के सौजन्य से 4 बहनों को भेंट किया गया लहंगा

admin's avatar

Byadmin

Apr 14, 2025

 

 

दारू /हजारीबाग

 

लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद मनीष जायसवाल के सौजन्य से उसके प्रतिनिधित्व कर रहे। बलदेव बाबू और दारू प्रखंड के भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष अशोक कुशवाहा के द्वारा रामदेव खरिका पंचायत के तिलैया गांव में , दिग्वार पंचायत के सोनडीहा, हरली पंचायत के पेटो गांव में लहंगा वितरण किया गया। जब लहंगा दिया गया। तब सभी के चेहरे पर काफी खुशी थी और उस लहंगा को प्रांजुल कुमारी और अन्य बहनों ने खुशी-खुशी ले ली और उन्होंने बतलाई कि आज मुझे बहुत खुशी हो रही है कि हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल के द्वारा आज मुझे लहंगा दिया जा रहा है। हम कभी सपने में भी नहीं सोचे थे कि हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल के द्वारा मुझे अपने शादी के वक्त कभी कुछ मिलेगा। लेकिन सांसद का प्रतिनिधित्व कर रहे। बलदेव बाबू ने आज मुझे लहंगा दिए। इसके लिए हम तहे दिल से धन्यवाद देते हैं और उन लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। बलदेव बाबू ने बतलाया कि यह कार्यक्रम का उद्देश्य है कि हर एक गरीब बच्चियों तक लहंगा पहुंचाया जाए जिनके माता-पिता अपने बच्चों को शादी करने में असमर्थ है। लहंगा इसलिए दिया जा रहा है कि उनके माता-पिता को कुछ राहत मिल जाए और वह अपने बच्चियों की शादी अच्छे से कर पाए दारू प्रखंड के भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष अशोक कुशवाहा ने बतलाया कि यह कार्यक्रम लगातार विगत कई वर्षों से किया जा रहा है। हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल जब वह विधायक थे तभी इस कार्यक्रम का शुरूआत हुआ था। लहंगा वितरण का कार्यक्रम चलता रहेगा और हर एक जरूरतमंद बच्ची को लहंगा दिया जाएगा। तब सारे बहनों के माता पिता और भाई के चेहरे पर खुशी आ गई और उनके माता-पिता ने मनीष जायसवाल, बलदेव बाबू, दारू प्रखंड के मंडल अध्यक्ष अशोक कुशवाहा, अपने गांव के समाजसेवी के प्रति अपना आभार व्यक्त किया इस लहंगा वितरण में कई लोग मौजूद थे। सांसद प्रतिनिधि बलदेव बाबू, भारतीय जनता पार्टी के दारू प्रखंड के मंडल अध्यक्ष अशोक कुशवाह, सरजू महतो, मनोज प्रसादऔर अन्य महिलाएं और अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *