• Wed. Mar 4th, 2026

जमशेदपुर मांनगो में गोलि चली, लोगों में फिर से दहशत का माहौल,

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Nov 16, 2024

 जमशेदपुर : मानगो डिमना रोड में  गोलीबारी की खबर है। इस गोलीबारी में गैंगस्टर अमरनाथ गिरोह के कुख्यात टोनी सिंह की हत्या की खबर है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हमला उस वक्त हुआ जब‌ टोनी अपने साथी राजीव और अन्य लोगों के साथ डिमना रोड पर उमा टिफिन के पास खड़ा था। इस दौरान एक काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी वहां आकर रुकी, और टोनी पर नजर रखने के बाद वहां से निकल गई। कुछ ही देर बाद तीन मोटरसाइकिलों पर सवार आधा दर्जन हमलावर वहां पहुंचे और टोनी पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। हमलावरों ने उसके सिर पर करीब से गोली चलाई, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। परिजन उसे तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से ब्रह्मानंद अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना का कारण दूसरे गिरोह के साथ पुरानी रंजिश बताई जा रही है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *