• Sun. Feb 15th, 2026

कुल्टी बराकर- महिलाओं द्वारा श्री राणीसती दादी का मंगलपाठ कराया गया।

admin's avatar

Byadmin

Jul 25, 2025

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

बराकर :शहर के चौकबाजार स्थित श्री मारवाड़ी पंचायती ठाकुर बाड़ी परिसर में गुरुवार की देर शाम को दादी मां की लाडली नाम की महिलाओ की धार्मिक संस्था द्वार श्री राणीसती दादी का मंगलपाठ कराया गया। जहा दादी जी का स्वागत श्री गणेश वंदना के भजन कीर्तन के साथ आंरभ किया गया।

इस दौरान दादी मां की लाडली नाम की धार्मिक संस्था से जुड़ी महिलाओ ने श्री राणीसती दादी के सौर्य से संबंधित कथा सुनाई गई और उनके स्मरण से होने वाले चमत्कार की जानकारी दी गई। दादीजी का मंगलपाठ के दौरान गाया गए भजन , सावन का महीना,घटाएं घनघोर,

रिमझिम बरसे पानी,हरियाली चहुं ओर,

आ गयो सावन प्यारो,सज गयो मैया को दरबार सारो,

तीज त्यौहार हम मनाएं,मैया का लाड लडाए,

मिलकर मां का सिंधारा मनाएं,मीठे मीठे भजनों के साथ झूला झुलाएं। सिंधारा त्यौहार होने के कारण विभिन्न प्रकार के व्यंजन चढ़ाए गए और दादी जी का सौलह श्रंगार किया गया और मेहंदी भी लगाई गई। स्थानीय महिलाओ ने राजस्थान के लोकगीत के माध्यम से मनमोहन भजन सुनाए। जिससे लोग भाव विभोर हो गए।

इस दौरान दादी मां की लाडली संस्था की मधु गोयल, मिक्की जालान, सुनिता , संध्या मस्करा, रंजना गौहानीवाल, रश्मि जालान, मीना मस्करा, स्नेहलता जालान, सरोज पोद्दार, सरिका माधोगोड़िया, परवीन अग्रवाल, माया झुनझूनवाला, हेमलेखा अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में महिलाए उपस्थित थी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *