• Sat. Mar 7th, 2026

अवैध कोयला लदा ट्रैक्टर से हत्या के आरोप में तीन लोगों के विरुद्ध आवेदन पड़ा, मामला दर्ज।

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Dec 18, 2024

 

 

 

बड़कागांव: थाना क्षेत्र के बादम-अंबाजीत पथ में राम लखन सिंह के मकान के पास सड़क दुर्घटना में गोंदलपुरा निवासी पिंटू कुमार का मौत मामले में पिता गणेश महतो के आवेदन पर ट्रैक्टर मालिक गज्जा सिंह पिता अभय सिंह, घायल दोस्त बिहारी महतो एवं बिहारी के भाई मुकेश महतो पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया गया है। पिता द्वारा दिए गए आवेदन में कहा गया है कि मेरा पुत्र पिंटू एवं बिहारी हजारीबाग से कपड़ा खरीद कर गांव लौट रहा था। इसी बीच सतीश सिंह के दुकान के पास विपरीत दिशा से आ रहे अवैध कोयला लदा ट्रैक्टर चपेट में ले लिया, इस कारण घटना स्थल पर ही मौत हो गई। आवेदन में कहा गया है कि यह दुर्घटना नहीं बल्कि जान बूझकर मेरे पुत्र की हत्या की गई है। इस हत्या में अम्बाजीत गांव निवासी गज्जा सिंह, बादम गांव निवासी बिहारी महतो एवं भाई मुकेश महतो का हाथ है। बड़कागांव थाना कांड संख्या 306/24 धारा 106(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।उक्त दुर्घटना में बादम निवासी झरी महतो का पुत्र बिहारी महतो घायल हो गया था। बिहारी को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इस संबंध में पुलिस ने कहा कि यह जांच का विषय है लेकिन प्रथम दृष्टिया तो यह दुर्घटना लग रहा है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *