
*रांची :* झारखंड की सत्ता दुबारा सम्भालने के बाद हेमंत सोरेन सरकार द्वारा पूर्व में घोषित मंईयां सम्मान योजना के 2500 रुपये महिलाओं के खाते में ट्रांसफर करने में विलम्ब हो गया। लेकिन उसकी अगली किश्त बहुत ही जल्द महिलाओं कर खाते में आने ही वाली है। इसकी तिथि और कार्यक्रम दोनों ही निर्धारित हो चुका है।

बता दें कि मंईयां सम्मान योजना के तहत पिछली सरकार ने चुनाव से महज कुछ ही माह पूर्व 1000 रुपये सभी महिलाओं के खाते में भेजनी शुरू की थी। लेकिन चुनाव के दौरान इस राशि को 1000 से बढ़ा कर 2500 रुपये करने की घोषणा की गई थी। हेमन्त सोरेन के दुबारा मुख्यमंत्री के पद पर आसीन होने के बाद पहली कैबिनेट की बैठक में इसकीं मंजूरी भी मिल गयी थी।

योजना के तहत महिलाओं के खाते में किश्त की राशि ट्रांसफर करने के लिए 28 दिसम्बर को नामकुम के खोजा टोली मैदान में कार्यक्रम आयोजित किया जाना निर्धारित था, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन के कारण यह कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था।
लेकिन अब 6 जनवरी को लगभग तीन लाख महिलाओं की उपस्थिति में यह कार्यक्रम फिर से आयोजित किया जायेगा। उक्त कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य के 56 लाख महिलाओं के खाते में 2500 रुपये ट्रांसफर करेंगे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
