• Wed. Mar 4th, 2026

जमशेदपुर : एलीफेंटा इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर राकेश मिश्रा को महिंद्रा ग्रुप ने किया सम्मानित

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Feb 20, 2025

जमशेदपुर : बिष्टुपुर मिलेनियम टावर स्थित महेंद्रा जेनवीन पार्ट्स की दुकान महेन्द्रा एम शॉपी को महेंद्रा ग्रुप के द्वारा राँची के होटल बीएनआर चाणक्या में आयोजित एक समारोह में सम्मानित किया गया । एलिफेंटा इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर राकेश मिश्रा ने पुरुस्कार के रूप में ट्राफी को प्राप्त किया । दुकान को बेस्ट परफॉर्मेंस पार्ट्स बिजनेस 2025 के लिए संजय भाटिया के द्वारा विनर अवॉर्ड दिया गया, साथ ही बेस्ट एम शॉपी और हाइयेस पार्टलाइन ऑटोमोटिव स्पेयर में भी विनर का ट्रॉफी प्रदान किया गया ।
कंपनी के ईस्ट जोनल हेड खुशवंत गुप्ता ने पूरे झारखंड से आए महेंद्रा रिटेलर को कंपनी के भविष्य के व्यवसायिक योजनाओं के बारे में जानकारी दी ।
उन्होंने कहा कि महेंद्रा आज पूरे विश्व में 11 वें नंबर की बड़ी कंपनी का दर्जा प्राप्त कर चुकी है आने वाले 3 साल अर्थात 2028 तक महेन्द्रा के पास उसके सभी उत्पाद के एडवांस बुकिंग है ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *