• Fri. Mar 6th, 2026

सोनपुरा में तीन दिवसीय मेला शांति पूर्ण संपन्न।

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Jan 16, 2025

 

 

बड़कागांव: प्रखंड अंतर्गत सोनपुरा में मकर संक्रान्ति के शुभ अवसर पर तीन दिवसीय मेला का आयोजन किया गया था बृहस्पतिवार को आखिरी दिन मेला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का स्थानीय पंचायत समिति सदस्य रंजीत कुमार चौबे ने फिता काटकर किया गया। कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी भवानी प्रसाद दांगी के ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री चौबे ने कहा की मां पंचबहनी मंदिर प्रांगण में जितने भी जमीन दान किए है वह सभी धन्यवाद के पात्र है।इसमें हमारे युवा साथियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मां कि महिमा ऐसी है कि जो सचे मन से मनोकामना करें उसकी मनोकामना मां जरूर पुरी करती है। वहीं सत्यम म्यूजिकल ग्रुप के द्वारा दे रात तक एक से बढ़कर एक आकृति कार्यक्रम का प्रोग्राम दिया गया और तीन दिवसीय मेला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।मुख्य रूप से पंसस रंजीत कुमार चौबे, समाजसेवी भवानी प्रसाद दांगी, पूजा समिति अध्यक्ष सुरेंद्र महतो, कोषाध्यक्ष मोहीत कुमार, सचिव युगल किशोर राणा, समाजसेवी भोला प्रसाद दांगी, समाजसेवी कृष्णा कुमार,गुलेश्वर कुमार, बिरेंद्र कुमार, रंजीत कुमार, बंधन राम, प्रो लालदेव महतो, अशोक ठाकुर इत्यादि दर्जनों लोग शामिल हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *