• Sun. Mar 8th, 2026

बिहार में महिला कबड्डी विश्व कप का होगा आयोजन, 14 देश लेंगे भाग

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Dec 23, 2024

 

बिहार में दूसरी बार महिला कबड्डी विश्व कप होगा। राजगीर खेल अकादमी के इंडोर हॉल में मार्च 2025 में यह प्रतिस्पर्धा आयोजित की जाएगी। इसमें 14 देश-भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, नेपाल, पाकिस्तान, ईरान, इंडोनेसिया, श्रीलंका, थाइलैंड, पोलैंड, अर्जेंटीना, द. अफ्रीका भाग लेंगे। पाकिस्तान की भी टीम हिस्सा ले सकती है। राज्य खेल प्राधिकरण के मुताबिक टीमों के नाम अभी संभावित हैं।

 

आयोजन के सिलसिले में रविवार को ईरान से अंतरराष्ट्रीय कबड्डी फेडरेशन के अध्यक्ष और एशियन कबड्डी फेडरेशन के अध्यक्ष बिहार पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने बिहार खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवीन्द्रण शंकरण से मुलाकात कर आयोजन पर विस्तार से चर्चा की।

 

गौरतलब है कि पहली बार 2012 में पाटलिपुत्र खेल परिसर में इस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *