
भागलपुर : कहलगांव गंगा तट के राजघाट में 15 दिसम्बर रविवार को महेशामुंडा गांव के मिथुन कुमार की पत्नी रितु कुमारी (20) गंगा में डूब गयी थी. काफी खोजबीन के बाद शव बरामद नहीं हो पाया था. सोमवार की सुबह महिला का शव श्मशान घाट के समीप खड़ा ड्रेर्जिंग जहाज को हटाने के क्रम में जहाज के नीचे देखा गया.

ड्रेर्जिंग जहाज को हटाने के बाद बह कर बटेश्वर स्थान चला गया. सूचना पर परिजन पहुंच शव को गंगा नदी से निकाला. कहलगांव थानाध्यक्ष अतुलेश कुमार ने बताया कि महिला का शव रंगरा थाना क्षेत्र में पाया गया है. रंगरा थाना को सूचित किया गया है. शव रंगरा थाना की पुलिस कागजी प्रक्रिया कर पोस्टमार्टम के लिए भेजेगी. महेशामुंडा गांव के मिथुन कुमार की पत्नी रितु कुमारी का 13 दिसंबर को पहली सालगिरह थी. सालगिरह के बाद 15 तारीख को मिथुन नयी दुकान का शुभारंभ करने वाला था. दुकान के शुभारंभ की पूजा से पहले पत्नी व साली रूही कुमारी गंगा स्नान करने और गंगाजल लेने आयी थी.

खतरनाक राजघाट में रूही कुमारी गहरे पानी में चली गयी, जिसे बचाने के क्रम में बड़ी बहन रितु कुमारी डूब गयी.नौ दिनों तक परिजन गंगा के किनारे खाक छानते रहे शव बरामद नहीं पाया था. सोमवार को ड्रेजिंग जहाज हटाने पर शव ऊपर आ बहने लगा था.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
