• Sat. Mar 7th, 2026

वित मंत्री राधा कृष्ण किशोर से मिले पचड़ा मुखिया महेश प्रसाद साव!!

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Jan 8, 2025

 

केरेडारी से रोहित गोस्वामी की रिपोर्ट

केरेडारी : झारखंड सरकार के वित मंत्री राधा कृष्ण किशोर से हजारीबाग जिला कांग्रेस कमिटी सह जिला मुखिया संघ हजारीबाग के महासचिव व पचड़ा पंचायत के मुखिया महेश प्रसाद साव ने मिल कर नव वर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिया! साथ हीं क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया! महेश प्रसाद साव ने कहा कि बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में कई कोल कंपनियां होने के बावजूद बेरोजगारी चरम सीमा पर है! जब की झारखंड सरकार के माननीय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्थानीय लोगों को 75%रोजगार दिलाने की घोषणा की थी ! क्षेत्र में बतौर एमडीओ कंपनी के तौर पर कार्य कर रही एमडीओ कंपनियों के अधिकारियों ने जिला प्रशासन को झांसा देकर बाहरी लोगों को काम में लगा कर स्थानीय बेरोजगार युवाओं युवतियों को नौकरी देने के नाम पर रोज ऑफिस का चकर लगवा रहे हैं! मुखिया महेश प्रसाद साव ने आगे कहा कि माननीय मंत्री जी से स्थानीय लोगों को दिलाने की मांग किया है! ताकि क्षेत्र की विस्थापित प्रभावित जनता को हक अधिकार मिल सके! महेश प्रसाद साव द्वारा लगातार विभिन्न माध्यमों से क्षेत्र की समस्याओं को उठाया जा रहा है!


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *