• Mon. Mar 2nd, 2026

कलश यात्रा के साथ बुढ़ियाडाबर में नौ दिवसीय महायज्ञ प्रारम्भ

admin's avatar

Byadmin

May 15, 2025

 

चौपारण प्रतिनिधि

ब्रह मोरिया पंचायत के बुढ़ियाडाबर गांव में गुरुवार को भव्य कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय श्री श्री 108 माँ भगवती सह हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ प्रारंभ हुआ। कलशयात्रा में बरही विधायक मनोज कुमार यादव सहित अन्य शामिल हुए।

विधायक ने मुख्यपुजारी व अन्य श्रद्धालुओ को कलश देकर यात्रा का शुभारंभ किया। कलश यात्रा में 1001 श्रद्धालु शामिल हुए। मंदिर परिसर से गाजे बाजे के साथ श्रद्धालु कलश उठाकर चपरी नदी पहुंचे, जहां श्रद्धालुओ ने यज्ञाचार्य द्वारा विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल भरा। उसके बाद श्रद्धालु नगर भ्रमण करते हुए मंदिर पहुंचकर कलश को स्थापित किया। यज्ञ प्रारंभ होते ही सम्पूर्ण गांव भक्तिमय हो गया।

विधायक ने कहा कि यज्ञ करने से गांव में सुख शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है। इससे पूर्व आयोजन समिति के अध्यक्ष संजय यादव , सचिव रामसुंदर प्रजापति, कोषाध्यक्ष पवन प्रजापति, संरक्षक सरयू यादव, उपाध्यक्ष कृष्णा यादव, रंजीत प्रजापति, रितेश यादव, उपसचिव चुरामन प्रजापति, गिरधारी प्रजापति, अर्जुन यादव, देवकुमार प्रसाद आदि ने अतिथियो का स्वागत किया।

कलश यात्रा में मुख्यरुप से स्थानीय मुखिया सरिता देवी, समिति सदस्या रेखा देवी, समाजसेवी हरिशचंद्र सिंह, भुनेश्वर यादव, पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष राजदेव यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चनद्रवंशी, जीप प्रतिनिधि सुधीर कौशल, भाजपा नेता सुनील सिंह, विकास यादव, कपिल यादव, नेमधारी यादव, नाथों राणा, रामसेवक यादव, सुदेव यादव, शिक्षक शशिभूषण सिंह, मुन्नी यादव,


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *