
लोयाबाद: शारदीय नवरात्र के सप्तमी तिथि पर लोयाबाद के दुर्गमन्दिर में मां दुर्गा की महाआरती का आयोजन धूमधाम से किया गया। ढाक की थाप और शंख की गूंज से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। परंपरागत रीति-रिवाजों के तहत संध्या बेला में शुरू हुई आरती देर रात तक चली।

भारी भीड़ उमड़ी

स्थानीय लोगों ने बताया कि वर्षों से यहां सप्तमी की शाम मां दुर्गा के समक्ष आरती का आयोजन एक विशेष परंपरा रही है। इस अवसर पर महिलाओं और पुरुष श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने आरती में सम्मिलित होकर मां दुर्गा से सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।
सुरक्षा और व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि सप्तमी से लेकर नवमी तक महाआरती हर साल विशेष रूप से की जाती है और यह लोयाबाद की सांस्कृतिक पहचान का हिस्सा बन चुकी है। स्थानीय प्रशासन व स्वयंसेवक मंडली ने श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया था। पुलिस भी मुस्तैदी से डटी हुई थी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
