• Tue. Mar 3rd, 2026

कपाली : मादक पदार्थ के विरुद्ध पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, होने वाले दुष्प्रभाव की दी जानकारी

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jun 13, 2025

कपाली : शुक्रवार को कपाली ओपी थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में आम जन मानस के बीच मादक पदार्थ के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया गया।स्कूली बच्चों को नशा से होने वाले शारीरिक नुकसान एवं दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया गया।

इस दौरान आम जन मानस एवं कपाली पुलिस ने मिलकर शपथ ली की नशे को किसी भी तरह से अपने ऊपर हावी नहीं होने देंगे।

कपाली थाना प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि नशे की लत लग जाने से एक व्यक्ति की संपूर्ण अच्छाइयों, उसकी शारीरिक व बौद्धिक क्षमता को खत्म कर देती हैं। नशे की बुरी आदत व्यक्ति को सोचने समझने की झमता खत्म कर देती हैं। सही और गलत का अंतर करने की क्षमता को खत्म करने के साथ ही नशे की आदत व्यक्ति को पतन की ओर ले जाती है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *