
धनबाद : एसडीडी माइंड मंत्रा अबेकस सरायढेला सेंटर के छात्रों ने बंगाल के दुर्गापुर में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गौरवपूर्ण सफलता प्राप्त की है। इस प्रतियोगिता में पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर, आसनसोल, बांकुरा और बर्दवान जिलों से कुल 700 छात्रों ने भाग लिया, वहीं धनबाद सराढेला सेंटर से केवल 18 छात्रों ने प्रतिभागिता की, आश्चर्यजनक रूप से, इनमें से 15 छात्रों ने पुरस्कार प्राप्त कर धनबाद का नाम रोशन किया।

सभी विजेता छात्र टॉप 10 की रैंकिंग में शामिल रहे। मुख्य विजेताओं के नाम और रैंक इस प्रकार हैं:

ओवरऑल रैंकिंग में:
श्रेयष्ठ – प्रथम स्थान
हर्षित – प्रथम स्थान
शानविका – द्वितीय स्थान
हर्षिता – तृतीय स्थान
रेयांश – चतुर्थ स्थान
त्रिश्मय – चतुर्थ स्थान
परी – सातवां स्थान
अयान कर्ण – द्वितीय स्थान
लिखित परीक्षा में:
हर्षित – पांचवां स्थान
श्रेयष्ठ – तीसरा स्थान
हर्षिता – दसवां स्थान
अयान कर्ण – तीसरा स्थान
यह शानदार प्रदर्शन धनबाद के बच्चों की प्रतिभा, मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का प्रमाण है। इस सफलता पर सभी प्रतिभागियों, उनके अभिभावकों और प्रशिक्षकों को हार्दिक बधाई दी जाती है।
काजल झा
एसडीडी
माइंड मंत्रा अबेकस
सरायढेला सेंटर, धनबाद
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
