
केंदुआ(धनबाद)लोक आस्था के चार दिवशीय अनुष्ठान महापर्व छठ धूमधाम के साथ सम्पन्न हुई।इस पावन पर्व को लेकर केंदुआ 5 नंबर छठ तालाब के चारो ओर श्रद्धालुओं की खचा खच भीड़ थी वही श्री श्री छठ पूजा सेवा समिति ए वन क्लब की ओर से व्रतियों को फल वितरण की जा रही थी। व्रती गन पैदल चलकर एवं दण्डवत देते हुए छठ घाट की ओर जा रहे थे एवं घाट पहुँचकर उगते हुए सूर्य को अर्ध्य दे रहे थे। इस दौरान यहां मेले का भी आयोजन किया गया है।मेले में तारामाची,झुला लगे हुए थे।इसके अलावे मेले में खानपान की दर्जनों दुकाने लगी हुई थी लोग निर्जला छठ व्रत के साथ साथ मेले का भी खूब आनन्द उठा रहे थे। के साथ छठ पूजा सम्पन्न हुई।


वही लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर केंदुआडीह कोलियरी अंतर्गत बेनी छठ तालाब खैरा में श्री श्री छठ पूजा समिति मिनी फाईव स्टार क्लव खैरा नंबर 4 की ओर से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी महापर्व छठ को लेकर छठ घाट से लेकर कोलयरी परिसर के विभिन्न मुहल्लों तक लाइटों के आकर्षक साज सज्जा किए गए थे।एवं भव्य पंडाल में भगवान भास्कर की प्रतिमा स्थापित की गई जहां व्रतियों द्वारा पारन के समय पूजा अर्चना कर हवन के साथ छठ पर्व सम्पन्न की गई।मौके पर प्रसाद स्वरूप खीर वितरण की गई। इस पूजा कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से वकील पासवान,टिंकू कुमार,सागर पासवान,छोटू मालाकार,राहुल पासवान,सूरज पासवान,कमलेश पासवान,देवमुनी पासवान,उपेंद्र पासवान,मुन्ना पासवान,संतोष पासवान, ओंकार पासवान,रंजीत कुमार,भोला पासवान प्रह्लाद कुमार इत्यादि का सराहनीय योगदान रह।


वही श्री श्री छठ पूजा समिति अलकुसा नंबर 6 गुरुनानक क्लब के तत्वाधान में प्रत्येक वर्ष की भांति छठ घाट के चारो ओर रंग विरंगे लाइटों की आकर्षक साज सज्जा की गई थी व्रती उगते हुए सूर्य को अर्ध्य देने के साथ भगवान भास्कर की पूजा अर्चना कर छठ पर्व सम्पन्न की गई।साथ ही पूजा समिति की ओर से प्रसाद के रूप में खीर की वितरण की गई।कार्यक्रम को सफल बनाने में सर्वश्री मंजीत सिंह,श्रावण सिंह, नितु सिंह,अमीर सिंह(कल्लू) सरदार गोल्डी सिंह,रमेश कुमार,विक्की सिंह,विश्वनाथ राम,अमित कुमार,सिद्धार्थ कुमार,हीरा राजभर,प्रकाश कुमार,जीतू कुमार,इत्यादि का सराहनीय योगदान रहा।

वहीं इस पावन छठ पूजा के मौके पर निरंकारी सेवा दल बरवाअड्डा धनबाद के तत्वाधान में खैरा ब्रांच के अध्यक्ष श्री प्रदीप कुमार के द्वारा छठ घाट पर लोगों को नि:शुल्क चाय वितरण की गई। जिसमे निरंकारी दल के अन्य महात्मागन शामिल थे।

इसी प्रकार कुसतौर जोड़ा चिमनी नदी दौड़ा,कुसतौर बी एन आर नदी दौड़ा कुसुंडा,बसेरिया छठ तालाब में भी हर्षउल्लास के साथ लोक आस्था के महापर्व छठ धूमधाम से संपन्न हुई।मौके पर सभी छठ घाटों पर विधि व्यवस्था कायम रखने हेतु केनदुआडीह पुलिस बड़े मुस्तैदी के साथ कड़ी निगरानी करते देखे गए जिससे थाना क्षेत्र के छठ घटों पर कही किसी प्रकार के कोई हताहत होने की सूचना नही है
There is no ads to display, Please add some

संजय चौहान पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है तथा पटना से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। वीडियो एडिटिंग के क्षेत्र में उनकी विशेष दक्षता रही है, जिसके लिए उन्हें कई बार बेस्ट अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने स्ट्रीटबज़ न्यूज़ और इंडिया न्यूज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करने का अनुभव प्राप्त किया है।


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
