• Thu. Mar 19th, 2026

Adityapur : लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव मनोज पासवान ने उप महापौर अंकुर सिंह का पुष्प गुच्छ भेंट कर दी बधाई

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Mar 19, 2026
आदित्यपुर। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश सचिव मनोज पासवान ने गुरुवार को आदित्यपुर नगर निगम के उप महापौर अंकुर सिंह से उनके निजी कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की।
इस अवसर पर मनोज पासवान ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर जीत की बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। मुलाकात के दौरान मनोज पासवान ने आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को उप महापौर के समक्ष रखा।
उन्होंने क्षेत्र में जलजमाव, साफ-सफाई, सड़क की खराब स्थिति, स्ट्रीट लाइट की कमी तथा अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी परेशानियों की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। पासवान ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के कई वार्डों में बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने उप महापौर से आग्रह किया कि इन समस्याओं के समाधान के लिए प्राथमिकता के आधार पर पहल की जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
वहीं उप महापौर अंकुर सिंह ने आश्वासन दिया कि नगर निगम क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए वे लगातार प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने कहा कि नगर निगम के माध्यम से क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *