• Thu. Mar 5th, 2026

मूर्ति विसर्जन के दौरान भोजपुरी गाने को लेकर विवाद, पुलिस पर लाठीचार्ज का आरोप

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Feb 6, 2025

 

 

 

धनबाद में मूर्ति विसर्जन के दौरान भोजपुरी गाने को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद आरोप है कि पुलिस ने लोगों पर लाठीचार्ज किया.

 

बिरेंद्र गिरी, पत्रकार

 

भोजपुरी गाने को लेकर विवाद

 

 

 

धनबाद: जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के टुंडी रोड में सरस्वति पूजा के मूर्ति विसर्जन के दौरान भोजपुरी गाना बजाने को लेकर विवाद बढ़ गया. जिसके बाद आरोप है कि पुलिस ने बच्चों और महिलाओं पर लाठीचार्ज किया है. लाठीचार्ज की घटना के बाद माहौल और तनावपूर्ण हो गया. आधा दर्जन से अधिक बच्चे और महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

 

दरअसल, सरस्वति पूजा के मूर्ति विसर्जन के दौरान भोजपुरी गाना बजाने को लेकर दो गुटों में विवाद बढ़ गया. दोनों पक्षों में झड़प हो गई, जिसके बाद मारपीट की घटना हुई. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी मौके पर पहुंची.

 

 

पुलिस पर लाठीचार्ज का आरोप

 

 

लेकिन लोगों का आरोप है कि पुलिस पेट्रोलिंग टीम ने माहौल को शांत करने की बजाय महिलाओं और बच्चों पर लाठीचार्ज कर दिया. इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने बरवाअड्डा-टुंडी सड़क को जाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की. ग्रामीणों ने दोषी पुलिस अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.

 

घटना की सूचना मिलने के बाद बरवाअड्डा थाना प्रभारी सुनील कुमार रवि मौके पर पहुंचे. उन्होंने घटना की पूरी जानकारी ली. दोषी पुलिस अधिकारी के खिलाफ उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया. थाना प्रभारी के हस्तक्षेप के बाद ग्रामीण शांत हुए और मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम संपन्न हुआ.

 

 

मामले को लेकर बरवाअड्डा थाना प्रभारी सुनील कुमार रवि ने बताया कि भोजपुरी गाना बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ, जिसके बाद मारपीट की घटना हुई. उन्होंने बताया कि आपसी मारपीट में लोग घायल हुए हैं. स्थिति को शांत करने के लिए पेट्रोलिंग पार्टी पहुंची थी. पुलिस द्वारा लाठीचार्ज के संबंध में उन्होंने कहा कि मामला सत्य पाया गया तो पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *