
रिपोर्ट,अरुण कुमार सनी

पुटकी :- पुटकी थाना क्षेत्र अंतर्गत कच्छी बलिहारी चौहान बस्ती निवासी 10/12 पिट में कार्यरत बीसीसीएल कर्मी गणेश मांझी का 22 वर्षीय छोटा पुत्र अनूप मांझी का शव बंद घर के कमरे में संदिग्ध अवस्था मे फंदे से लटकता हुआ मिला।

युवक बुधवार को अपने गांव देवघर से बिना बताए घर से निकल गया था ।रविवार को चौहान बस्ती में बदबू फैलने से लोगों को शक होने पर पुलिस व स्थानीय जनप्रतिनिधि को सूचना दी गई । मृतक के परिजन अपने गांव देवघर गए हुए थे।रविवार को मृतक के माता पिता अपने गांव से वापस कच्छी बलिहारी पहुंचने के बाद स्थानी लोगो से जानकारी मिली की घर से बदबू आ रही है ।
घर का ताला खोल अंदर घुसे तो देखा की छोटा पुत्र तोलिया के सहारे फांसी के फंदे पर लटका हुआ है। एवं रूम में चारो तरफ खून के धब्बे फैले हुए थे। पूरा शरीर फुलकर काला हो गया है । पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अन्तय परीक्षण के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज, मामले की जांच में जुट गई है ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
