• Sun. Feb 15th, 2026

प्राथमिक विद्यालय बसुआचक मुसहरी चानन में बच्चों को नहीं मिल पा रहा शिक्षा संग भोजन।

admin's avatar

Byadmin

Jul 4, 2025

 

 

लखीसराय – प्राथमिक विद्यालय बसुआचक मुसहरी चानन में शुक्रवार 6 जुलाई की दोपहर एक ही कमरे में तमाम बच्चों की पढ़ाई कराते प्रभारी नजर आए। अब सवाल उठा की एक ही कमरे में पढ़ाई क्यों तो इसका जवाब देते हुए प्रभारी ने बताया कि हमारे विद्यालय में तीन शिक्षक जिनमें मैं भी शामिल हूं इनमें से दो शिक्षक छुट्टी पर चले गए हैं इन दोनों ने सी एल ले रखा है।

ऐसे में बच्चों को पढ़ा पाना काफी मुश्किल है अब यहां सवाल यह उठता है कि एक ही समय में दो शिक्षकों की छुट्टी कैसे कर दी गई क्या बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने का तरीका निकाला गया।

ज्ञात होगी इस विद्यालय में दलित वर्ग के अधिकाधिक बच्चे पठन-पाठन का कार्य करते होंगे ऐसे में एक दिन की पढ़ाई जो इन्हें मिलनी थी वह कम हो गई। दूसरी ओर एक अभिभावक ने बताया कि यहां व्यवस्था के नाम पर कुछ भी नहीं है इन्होंने कहा कि संजय कुमार जो मध्यान भोजन देखने का काम करते हैं उनका कहना है

कि एक केजी आलू में तमाम बच्चों को सब्जी दे देने का काम किया जाए। वही पढ़ाई को लेकर उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालय में जो पढ़ाई दिया जाता है वह तो बच्चे पढ़ ही लेते हैं बाकी यहां खाना कुछ भी बढ़िया नहीं बनता है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *