• Tue. Mar 3rd, 2026

राजनगर :लाखों बेरोजगार युवा पूछ रहे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बताएं कब लेंगे संन्यास -गणेश माहली

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Aug 8, 2024

राजनगर : भाजपा नेता गणेश माहली ने राजनगर कुनाबेड़ा चौक में झारखंड के मसीहा वीर शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर उनके प्रतिमा पर सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता की उपस्थिति में माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की। उनके बताएं मार्ग व विचारों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान उन्होंने झारखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके सरकार पर जमकर हमला बोला हेमंत सोरेन के द्वारा चुनाव को वीर शहीद निर्मल महतो के शहीद बेदी से 5 लाख नौकरी और बेरोजगारी भत्ता देने का झारखंड के लाखों युवाओं को एक सपना दिखाया था। भाजपा नेता गणेश माहली ने झारखंड के मुख्यमंत्री के उस वयान को याद दिलाया जिसने हेमंत सोरेन ने वीर शहीद निर्मल महतो के शाहिद बेदी से कहा था कि हमारी सरकार बनती है तो हर साल 5 लाख युवाओं को नौकरी और बेरोजगारी भत्ता देंगे नहीं दे पाएंगे तो राजनीतिक से संन्यास लेंगे।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार बने 5 साल होने जा रहा है लेकिन हेमंत सोरेन ने झारखंड के लाखों युवाओं के साथ जो वादा किया था वह आज तक पूरा नहीं कर पाए क्या मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज निर्मल महतो के शहादत दिवस पर राजनीतिक से संन्यास लेंगे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *