• Thu. Apr 2nd, 2026

केंदुआ में एसएसटी की टीम ने वाहन जांच के दौरान लाखों रुपए से भरा बैग किया बरामद

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Nov 16, 2024

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

crescent ad

केंदुआ:-केन्दुआडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत केन्दुआ पूल स्थित चुनावी एसएसटी की टीम ने अस्थायी चेक पोस्ट से शनिवार की दोपहर लगभग 2.30 बजे  करकेंद मोड़ से धनबाद जाने के क्रम में वाहन चेकिंग के दौरान गाड़ी संख्या इनोवा कार संख्यां WB 06 J 7974 क़ो जाँच के दौरान बैग में रखे 14 लाख25हजार 170/-   रुपये

बरामद किया।इनोवा कार में निर्मल कुमार नोनिया पिता -सुग्रीव नोनिया ग्राम -निचितपुर टाउन शिप,बांसजोड़ा,शिव मंदिर के पास दूसरा सरोज कुमार रक्षित पिता -गंगाधर रक्षित,ग्राम -मँझली टार्ड टुंडी और तीसरा अमित सिंघल उर्फ़ आयुष,पिता आर के सिंघल केंदुआ नियर शांति निकेतन स्कुल निवासी सवार थे। वाहन जाँच का नेतृत्व एस एस टी टीम,के मजिस्ट्रेट रवि राज गुप्ता,और केन्दुआडीह थाना प्रभारी सह निरीक्षक वककार हुसैन कर रहे थे। रूपये बरामदगी के सूचना पर धनबाद आयकर विभाग और विक्रय विभाग के अधिकारी केन्दुआडीह थाना पहुँच कर मामले की जांच पडताल किया।छापेमारी मे एस एस टी के आर के कुमार,एएसआई संजय शर्मा आदि शामिल थे।


There is no ads to display, Please add some
crescent ad
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *