• Mon. Apr 6th, 2026

लोयाबाद थाना क्षेत्र में रोजाना हो रहा है सैकड़ों टन कोयला की तस्करी सीआईएसएफ बनी है पंगु

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Dec 16, 2024
crescent ad

 

केंदुआ-लोयाबाद थाना क्षेत्र के मदनाडीह रानी तालाब स्थित माड़ीगोदाम, गोपा ग्राउंड,एकडा 5 नंबर नदी किनारे, एकडा श्रमिक कालोनी के पीछे बन्द सिरमहान एवं सेन्द्रा 10 नंबर, स्थित बस्ती से अवैध कोयला तस्कर फेसबुक एवं यूट्बर संचालको से मिलकर बड़े पैमाने पर अवैध रूप से राष्ट्रीय खनिज संपदा कोयला की तस्करी धड़ल्ले से की जा रही है। सूत्र बताते है कि कोयला तस्कर के द्वारा पढ़ने लिखने वाले युवा युवतियां से सेन्द्रा बांसजोड़ा कोलियरी रेलवे साइडिंग से जान हथेली पर रखकर रोजाना सैकड़ों टन कोयले की चोरी करवा रहे है । जिसे रेलवे साईडिंग के समीप झाड़ियों मे छुपाकर रखा जाता है। एवं रात के अंधेरे मे मारूति वैन ,पिकअप वैन एवं ट्रेक्टर वाहन से दिन के उजाले मे मोटरसाइकिल, साईकिल से विभिन्न भट्ठों में खपाया जाता है। सूत्र बताते है की कोयले की सुरक्षा के लिए सीआईएसएफ जवान की ड्यूटी रेलवे साइडिंग मे होने के बावजूद भी कोयले की चोरी धड़ल्ले से होती है। जिससे यह साबित होता है कि बीसीसीएल में सुरक्षा सिस्टम सीआईएसएफ पूरी तरह से पंगु हो गई है। इस संन्दर्भ में संवाददाता द्वारा लोयाबाद पुलिस से पुछे जाने पर उन्होने कहा कि इस मामले में मुझे अबतक कोई जानकारी नही है। जांच पड़ताल कर जल्द ही कारवाई की जाएगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *