• Sat. Mar 7th, 2026

कुड़मी समुदाय की ओर से डहरे टुसू पर भव्य रैली निकली, महिलाओं भी हुई शामिल, डहरे टुसू झारखंडी सभ्यता और संस्कृति की विरासत: भाजपा नेता गणेश महाली

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jan 7, 2024

सरायकेलाः रविवार को कुड़मी समुदाय की ओर से डहरे टुसू का आयोजन किया गया. गम्हरिया स्थित जमशेदपुर के पूर्व सांसद दिवंगत सुनील महतो की समाधि स्थल से डहरे टुसू की शुरुआत हुई जो जमशेदपुर आम बागान के लिए प्रस्थान हुई. इसमें डीजे के धुन पर बच्चे- बढ़े, युवा सभी पारंपरिक टुसू नृत्य- संगीत पर जमकर नाच-गान करते नजर आए.

जगह- जगह लोग डहरे टुसू में जुटते गए और करवा बनता चला गया. दस हजार से भी ज्यादा लोग अलग- अलग टुसू गानों पर नाचते गाते आगे बढ़ते गए, हालांकि इसमें भी राजनीतिक दूरियां नजर आई. कोई झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के बैनर तले, तो कोई छोटा नागपुर कुड़मी कला संस्कृति मंच के बैनर तले इसमें शामिल हुए. इसके अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों ने भी शिरकत की. इसमें मुख्य रूप से भाजपा नेता गणेश महाली, सारथी महतो, कुड़मी सेना के अध्यक्ष लालटू महतो, महादेव महतो, अभिजीत महतो, समाजसेवी विजय महतो आदि मौजूद रहे.

इस मौके पर भाजपा नेता गणेश महली ने बताया कि डहरे टुसू झारखंडी सभ्यता और संस्कृति की महान विरासत है. कालांतर में पूर्वजों द्वारा मकर की शुरुआत डहरे टुसू के साथ करते थे. समय के साथ इसका चलन विलुप्त हो गया था, मगर धीरे- धीरे अब एक बार फिर से इस परंपरा की शुरुआत हुई है. उन्होंने डहरे टुसू में शामिल सभी नौजवानों एवं बुजुर्गों का इस्तकबाल किया और मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी.

डहरे टुसू के झांकी शामिल चौड़ल

में लिखा अगला सीएम टाइगर जयराम महतो ( नेक्स्ट सीएम टाइगर जय राम माहतो ) मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा. बता दें कि 1932 खतियान आधारित नियोजन नीति को लेकर आंदोलित जेबीकेएसएस अब राजनीतिक जमीन तलाशने में जुटी है. इसको उसी कड़ी से जोड़कर देखा जा रहा है.

इस दौरान सड़क पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही. यात्रियों को परेशानी न हो इसको लेकर जगह- जगह वन वे ट्रैफिक किया गया. आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार, सब इंस्पेक्टर अविषेक कुमार जगह- जगह भीड़ को नियंत्रित करते नजर आए. वहीं ट्रैफिक प्रभारी राजेश कुमार लगातार ट्रैफिक को नियंत्रित करते देखे गए. 3: 00 बजे तक डहरे टुसू का काफिला खरकई पुल पहुंचा, उसके बाद जमशेदपुर सीमा में प्रवेश कर गया. जहां से डहरे टुसू का काफिला आम बागान के लिए निकला. इस दौरान पुलिस-प्रशासन की टीम मुस्तैद रही.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *