
सरायकेला-खरसावां जिले के पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश ने क्राइम मीटिंग में पदाधिकारियों को सख्त और कड़े निर्देश देते हुए कहा है कि थानेदार सड़क पर उतर कर जांच अभियान चलाएं ,चेकिंग करें और पेट्रोलिंग गस्ती बढ़ाएं एवं पेट्रोलिंग गस्ती पर भी निगरानी रखें। विधि व्यवस्था सुदृढ़ एवं क्राइम कंट्रोल हर हाल में होनी चाहिए और अपराध पर लगाम लगाते हुए जेल से निकलने वाले अपराधियों पर नजर रखें । आम जनता की शिकायत पर तुरंत करवाई करें। पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश ने साइबर क्राइम के घटनाओं पर भी अंकुश लगाने का निर्देश दिया है।
वही पुराने केसों को शीघ्र निष्पादन करने की भी निर्देश दिया गया है और वारंटीओं को शीघ्र सलाखों के पीछे भेजने को कहा है। पुलिस अधीक्षक ने वरीय पदाधिकारियों सहित सभी थाना प्रभारियों को विधि व्यवस्था सुदृढ़ करने क्राइम कंट्रोल करने अपराध पर लगाम लगाने अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने एवं जेल से निकलने वाले अपराधियों पर नजर रखने के लिए सख्त और कड़े निर्देश दिए गए हैं। जिस थाना क्षेत्रों में अपराध बढ़ेंगे क्राइम कंट्रोल नहीं होंगे अवैध कारोबार होंगे उन क्षेत्र के थाना प्रभारियों पर भी करवाई होंगे।
ए के मिश्र
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
