• Sat. Feb 14th, 2026

लोयाबाद थाना क्षेत्र बना कोयला तस्करों का अड्डा,भय के साए में जी रहे ग्रामीण

admin's avatar

Byadmin

Apr 28, 2025

 

 

लोयाबाद/धनबाद। जिले के लोयाबाद थाना क्षेत्र इन दिनों कोयला तस्करों का अड्डा बन गया है।थाना क्ष्रेत्र में जिधर देखो उधर ही अवैध खनन चाहे वह एकडा महतो बस्ती हो,एकडा श्रमिक कालोनी हो,कनकनी हो,या फिर लोयाबाद रेलवे की नई साईडिंग हो हर तरफ कोयला की तस्करी धड़ल्ले से बेरोकटोक जारी है।

 

इस अपराध को लेकर जिले के वरीय पुलिस पदाधिकारी भी काफी परेशान रहते है। इसी प्रकार का एक वाक्या है लोयाबाद 7 नंबर का जहां कोयला तस्करों द्वारा लगभग एक माह से घनी आबादी से बसी बस्ती के समीप थोड़ी दूर पर दक्षिण डीप का सुरंग बनाकर बस्ती के नीचे अवैध खनन की जा रही है। जिससे खतरा बढ़ता देख ग्रामीणों द्वारा विरोध करने पर कोयला तस्करों के गुर्गों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है।इस मामले को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने बीते दिन लोयाबाद थाना में लिखित आवेदन देकर अवैध खनन पर रोक लगाने एवं तस्करों की धमकी से जानमाल की सुरक्षा का गुहार

 

लगते हुए थानां का घेराव किया गया एवं लोगों ने जमकर हंगामा किया।वही पुलिस की ओर से अवैध खनन की भराई और सुरक्षा का आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीण शान्त हुए वही सूत्रों का कहना है कि नए थाना प्रभारी पिक्कू प्रसाद के पदस्थान के पश्चात यहां कोयला तस्करों को काफी लूट की छूट मिली हुई है।अवैध कोयला लदा गाड़ी जप्त करने के बाद भी उसपर कार्रवाई नही करते है।

 

जिससे कोयला तस्करों का मनोबल सातवें आसमान पर जा टीका है।जो तत्कालीन थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार के कार्यकाल में नही थी।सूत्रों ने यह भी कहा कि पहले कोयला तस्कर कोयला का खबर छापने वाले पत्रकार को धमकी दिया करते थे। अब तस्करों द्वारा ग्रामीणों को धमकी दी जा रही है। ऐसी परिस्थिति में क्षेत्र की जनता निर्भीक जिंदगी कैसे जी सकेंगे जो लोयाबाद पुलिस पर सवालिया निशान खड़ा कर रहा है। और यहां के ग्रामीण कोयला तस्करों के भय से अपने को काफी असुरक्षित महसूस कर रहै है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *