• Mon. Mar 2nd, 2026

पुटकी जंगल में CISF की बड़ी कार्रवाई, 20 टन अवैध कोयला जब्त

admin's avatar

Byadmin

May 21, 2025

 

पुटकी (धनबाद) पुटकी थाना क्षेत्र के 13 नंबर जंगल में मंगलवार को सीआईएसएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है छापेमारी के दौरान करीब 20 टन अवैध कोयला जब्त किया गया। यह कार्रवाई उस वक्त हुई जब तस्करों द्वारा कोयले को जंगल से निकाला जा रहा था।

सूत्रों के अनुसार, सीआईएसएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि पुटकी 13 नंबर जंगल में अवैध कोयले का भंडारण किया गया है और उसे बाहर ले जाने की तैयारी चल रही है। सूचना की पुष्टि के बाद सीआईएसएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और छापेमारी शुरू की। मौके से भारी मात्रा में अवैध कोयला बरामद हुआ, जिसे बाद में एसटीजी आउटसोर्सिंग के कोल डंप में भेजा गया।

इस कार्रवाई की सूचना मिलते ही पुटकी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी। स्थानीय सूत्रों का कहना है कि इस क्षेत्र में लंबे समय से कोयले की अवैध खनन और तस्करी की गतिविधियां चल रही हैं। लेकिन यह पहली बार है

जब इतनी बड़ी मात्रा में कोयला जब्त किया गया है। सीआईएसएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से अवैध खनन में लिप्त गिरोहों में हड़कंप मच गया है अधिकारियों का कहना है कि अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे। वहीं समाचार प्रेषण किए जाने तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी की सूचना नही है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *