• Fri. Mar 20th, 2026

पंचेत में बड़े पैमाने पर अवैध कोयला खनन जारी, भाजपा नेता ने उपायुक्त और एसएसपी से की शिकायत

admin's avatar

Byadmin

Sep 4, 2025

नरेश विश्वकर्मा

पंचेत, धनबाद: पंचेत थाना क्षेत्र के लुची बाद और कारगिल इलाकों में बड़े पैमाने पर अवैध कोयला खनन का काम जारी है। इस संबंध में भाजपा के पंचेत मंडल अध्यक्ष और पूर्व सांसद प्रतिनिधि सिमनतो मंडल ने धनबाद के उपायुक्त, एसएसपी और ग्रामीण एसपी को लिखित शिकायत दी है।

 

शिकायत पत्र में सिमनतो मंडल ने बताया है कि इन इलाकों में अवैध खनन के बाद शाम 5 बजे से सुबह 5 बजे तक ट्रकों में कोयला भरकर भेजा जाता है।

 

उन्होंने उपायुक्त को यह भी जानकारी दी है कि लुची बाद में जिस जमीन पर अवैध खनन हो रहा है, वह रैयती (निजी) जमीन है। इसके लिए रैयत भी खनन करने वालों से कुछ पैसे लेते हैं, जिससे अवैध काम को बढ़ावा मिल रहा है। मंडल ने प्रशासन से इस अवैध गतिविधि को रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है।

 

 


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *