
पटना: बिहार के तेज तर्रार आईएएस अधिकारी केके पाठक सुर्खियों में रहे हैं. केके पाठक फिलहाल बिहार सरकार के राजस्व पर्षद में अपर मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत हैं. केके पाठक ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए आवेदन दिया था और राज्य सरकार की ओर से हरी झंडी मिल गई है. केके पाठक केंद्र सरकार के कैबिनेट सचिवालय में अपर सचिव अर्थात एडिशनल सेक्रेटरी के पद पर योगदान देंगे. केके पाठक इससे पहले भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा चुके हैं.

शराबबंदी कानून को लागू करवाने में थी भूमिका: बिहार में रहते हुए केके पाठक कहीं महत्वपूर्ण डिपार्टमेंट में योगदान दे चुके हैं. केके पाठक कड़े फैसले के लिए जाने जाते हैं और बिहार में जब शराबबंदी लागू हुई थी, तब केके पाठक को ही कमान सौंपा गई थी. शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करवाने में केके पाठक ने अहम भूमिका निभाई थी. शराबबंदी कानून को पटरी पर लाने में केके पाठक ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.

शिक्षा विभाग में लिए कई महत्वपूर्ण फैसले: शिक्षा विभाग में भी केके पाठक अपर मुख्य सचिव के रूप में काम कर चुके हैं. शिक्षा विभाग में केके पाठक ने कई सुधारात्मक कार्य किया शिक्षकों की उपस्थिति को लेकर भी के के पाठक ने कई कड़े फैसले लिए. स्कूलों में छुट्टियां को कम करने और अध्ययन की अवधि बढ़ाने को लेकर भी केके पाठक ने कड़े फैसले लिए हैं. दबाव के बावजूद केके पाठक अपने फैसले से पीछे नहीं हटे.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
