
हजारीबाग जिला के सदर प्रखंड क्षेत्र के अन्तर्गत गांव- बडासी एवं बेहरी, सखिया क परंपरागत कृषि विकास योजना के तहत ऑर्गेनिक फार्मिंग अथॉरिटी ऑफ झारखंड के बैनर तले सत्येन्द्र ऑर्गेनिक फार्मिंग रांची के द्वारा किसानों को जैविक खेती करने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के मुख्य प्रशिक्षक के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।

इस कार्यक्रम के माध्यम से बताया गया कि किसान जैविक खेती करके अपनी भूमि को लंबे समय तक उपजाऊ बनाकर टिकाऊ खेती कर सकते हैं । साथ ही साथ कम लागत में उत्पादन ,अधिक मुनाफा कमा सकते हैं ।जैविक उत्पाद का प्रयोग अपने भोजन के रूप में करके हम सभी स्वस्थ रह सकते हैं। वहीं जैविक खेती करने का तोर तरीका बताया गया। इस अवसर पर किसानों को प्रशिक्षण देते हुए मुख्य प्रशिक्षक ने कहा की जैविक खेती एक शून्य बजट का खेती है ,इससे हम अपने गांव में उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों से कई प्रकार के खाद कीटनाशक टॉनिक का निर्माण कर अपने खेतों में प्रयोग कर सकते हैं ।

उन्होंने इस कार्यक्रम में किसानों को नीम अर्क ,जीवामृत बीजामृत दसपॉर्न ,केंचुआ खाद सहित कई प्राकृतिक कीटनाशक एवं अन्य दवा बनाने की विधि को विस्तार पूर्वक बताया एवं इससे होने वाले फायदे को भी बताया गया। मौके पर क्षेत्र पदाधिकारी बिरेंद्र कुमार मेहता , पंचायत एवं किसान का नाम- रवि मेहता, रामचंद्र मेहता प्रेम मेहता, रणजीत मेहता श्याम मेहता अंजू देवी सबिता देवी शिला देवी ज्योतिबाला आरती देवी लगभग 230 किसान उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
