• Tue. Mar 3rd, 2026

खरसावां पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बंद पड़े अभिजीत कंपनी में कर रहे थे चोरी,, जानिए पूरा मामला

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Aug 11, 2023

सरायकेला :सरायकेला जिले के खरसावां थाना प्रभारी को एक बड़ी सफलता मिली है. बता दे की खरसावां थाना अंतर्गत बुरुडीह स्थित बंद पड़े अभिजीत कंपनी में कुछ लोगों द्वारा ताम्बा , लोहा, केबल तार का चोरी किया जा रहा था. जहां पुलिस को गुप्त सूचना मिली की बंद पड़े अभिजीत कंपनी में कुछ द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है. तत्पश्चात पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कंपनी में छापामारी की जहां दो व्यक्ति चोरी के सामान के साथ रंगे हाथों पकड़ा . जिसमें एक व्यक्ति का नाम सूरज महाली है जिनकी उम्र 25 वर्ष है जो की महाली मुरूप का रहने वाला है वहीं अन्य व्यक्ति का नाम विनोद कंसारी है जिनकी उम्र 22 वर्ष है जोकि निमली थाना क्षेत्र का रहने वाला है. फिलहाल पुलिस द्वारा अभियुक्त के अपने स्वीकृति बयान पर न्यायिक हिरासत पर भेजा जा रहा है.

Report : S. Singh


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *