
लखीसराय चानन – प्रखंड के बाजारों में इन दिनों मोटरसाइकिल चालकों के द्वारा जहां तहां मोटरसाइकिल को खड़ा करने की मनमानी, चौक चौराहों पर लोडिंग अनलोडिंग के कार्य, सड़कों पर लग रहे ठेले, सड़कों पर लग रहे दुकानों, मोड़ पर लग रहे दुकानों से लगातार जाम की समस्या बनी हुई है। इस जाम से निपटारे पर शनिवार 03 तारीख को जनता दरबार की सुनवाई के बाद अंचल अधिकारी संग थाना के अधिकारी के द्वारा बड़ी कारवाही करने की बात सामने आई। वही अंचल अधिकारी रवि कुमार ने शनिवार को इस संबंध में चर्चा करते हुए बताया कि ज्यादातर चौक पर सामान की लोडिंग और अनलोड करने का काम जिन दुकानदारों के द्वारा किया जाता है उन पर रोक लगाया जाएगा, अगर दुकानदार रोक नहीं लगाता है तो उन पर कार्रवाई करते हुए उन्हें दंडित किया जाएगा। अगर दुकानदार लोडिंग ऑल लोडिंग का काम करना चाहते हैं तो सुबह 8:00 बजे से पूर्व और संध्या 9:00 बजे के बाद इसे कर सकते हैं। वही बाजारों में लगने वाले मोटरसाइकिल पर भी लगाम लगाने की बात ही गई इसके साथ ही किसी भी मोड़ पर दुकान ना लगने देने की बात भी सामने आई। अंचल अधिकारी ने कहा कि अतिक्रमण के लिए कि गई नापी बाकी है नापी होने के बाद अतिक्रमण में आने वाले दुकान को हटाया जाएगा साथ ही वैसे दुकानदार जो सड़क पर अपना दुकान बढ़ा कर लगाए हुए हैं उन्हें भी दंडित करने का काम किया जाएगा क्योंकि कभी-कभी सरकारी काम के निपटारे के लिए स्थल पर जल्दी जाने में ये जाम काम को बाधित कर देते हैं।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
