बड़कागांव: बड़कागांव कांडतरी पंचायत ग्राम सोनपुरा में कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग द्वारा जैविक खेती के बारे में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ जिसमें किसानों को मुख्य रूप से जैविक विधि से खेती करना जैविक खाद बनाना जैविक कीटनाशक बनाना और फसल को कैसे जैविक विधि से तंदुरुस्त और पौष्टिक आहार के लिए तैयार कर सकते हैं इसके बारे में प्रशिक्षण दिया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कांडतरी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य सह प्रखंड कृषि एवं सहकारिता विभाग के उप समिति के अध्यक्ष रंजीत कुमार चौबे भी मौजूद रहे तथा प्रशिक्षण लेने के बाद किसानों को प्रेरित किया ताकि वह जैविक विधि से खेती कर सके और कम लागत में अधिक मुनाफा कमा सकें और अपने भूमि को धीरे-धीरे जहरीले कीटनाशक एवं खाद के बुरे प्रभाव से बचा सके इसके बारे में चर्चा की साथ ही साथ प्रशिक्षण में भाग लिए सभी किसानों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया प्रखंड कृषि समन्वयक श्याम कृष्ण देव के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया मौके पर मुख्य रूप से पौध संरक्षण समन्वयक शंकर कुमार,कृषि मित्र रघुनंदन महतो,अजीत कुमार,शंकर राणा,मुनेश्वर राणा, कुलदीप राणा, किशोर राणा, लालदेव राणा,सिकंदर राणा, साथ ही कई महिला पुरुष किसान उपस्थित रहे। There is no ads to display, Please add someBiru GuptaLike this:Like Loading... Related Post Disclaimerस्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com Post navigation कालाडीह शिव मंदिर साथी क्लब युवा पीढ़ी द्वारा श्री श्री सरस्वती पूजा का आयोजन भीषण सड़क हादसें में महिला व बच्ची समेत चार घायल। स्विफ्ट डिजायर कार व ट्रक के आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर।