• Mon. Feb 16th, 2026

उत्क्रमित उच्च विद्यालय शिवाडीह में सोनपुरा के द्वारा हमारा पर्यावरण हमारा परिवार कार्यक्रम

admin's avatar

Byadmin

Jul 12, 2025

 

बड़कागांव:उत्क्रमित उच्च
विद्यालय शिवाडीह में अव्युक्त उत्थान संस्था सोनपुरा के द्वारा हमारा पर्यावरण हमारा परिवार कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि माननीय विधायक श्री रोशन लाल चौधरी जी शामिल हुए। संस्थान द्वारा अंग वस्त्र और पौधा देकर स्वागत सह सम्मानित किया गया।

विधायक ने विद्यालय के बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। विधायक ने कहा कि वृक्षारोपण का महत्व सर्वविदित है बादलों से वर्षा खींचना, भूमि कटाव रोकना भूमि की उर्वरता बढ़ाना, प्राण वायु का वितरण ,प्रदूषण का अवशोषण, छाया प्राणियों को आश्रय ,इमारती लकड़ी ईंधन आदि अनेक लाभ वर्षों के कारण इस धरती को प्राप्त होते हैं ।

धार्मिक और भौतिक दृष्टि से वृक्षारोपण को एक उच्च कोटि का पुण्य प्रमाण माना गया है । मौके पर बड़कागांव प्रखंड के मुखिया अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि रंजीत कुमार केंद्रीय कुशवाहा समाज के अध्यक्ष सोहनलाल मेहता हजारीबाग विनोबा भावे विश्वविद्यालय के पूर्व वीसी मुकुल नारायण पूर्व मुखिया भीखन महतो दिलीप दांगी समाजसेवी भवानी प्रसाद संस्था के संस्थापक अमन प्रसाद सदस्य गुलेश्वर कुमार मोहित कुमार दांगी प्रदीप कुमार शंभू सोनी कृष्ण दयाल महतो आलोक कुमार महेंद्र महतो रंजीत कुमार प्रदीप कुमार पवन कुमार अमित कुमार मुकेश कुमार राम प्रधानाध्यापक शिवाड़ीह अवधेश कुमार आदि मौजूद रहे ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *