• Sat. Feb 14th, 2026

लोयाबाद थाना में 20 अप्रैल से अवैध कोयला लदा जप्त हाईवा ट्रक पर अबतक कार्रवाई नही

admin's avatar

Byadmin

Apr 25, 2025

 

लोयाबाद। लोयाबाद थाना अंतर्गत गत दिनों अवैध कोला लदा हाईवा ट्रक संख्या JH10BQ 2730 को सीआईएसएफ द्वारा लोयाबाद पुलिस को सौंपने के लगभग 120 घण्टे बाद भी अबतक कार्रवाई नही किया जाना एवं मामले को एक दूसरे पर थोपा जाना कई अहम सवालिया निशान खड़ा कर रहा है।

 

सूत्र बताते है कि गत 20 अप्रैल को हाईवा ट्रक संख्या JH10BQ 2730 जो आएस कोल ट्रेडिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड की लोयाबाद नई साईडिंग से अवैध कोयला लेकर महुदा कपूरिया भट्ठों के लिए रवाना हुई थी कि ठीक लोयाबाद बाँसजोड़ा वर्कशॉप के समीप गुप्त सूचना के आधार पर सीआईएसएफ की टीम ने उक्त अवैध कोयला से लदा हाईवा ट्रक को जप्त कर लिया एवं अग्रिम कार्रवाई के लिए लोयाबाद पुलिस को सौप दिया गया है

 

किन्तु 120 घण्टे यानी 4 दिन बीतने के बावजूद भी थाने में जप्त ट्रक के ऊपर अबतक कोई कार्रवाई नही की गई है।वही इस मामले को लेकर लोयाबाद थाना प्रभारी पीकू प्रसाद से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि जप्त अवैध कोयला की जांच के लिए खनन पदाधिकारी धनबाद को पत्र जारी किया गया है।जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जा सकती है।वही सूत्रों का कहना है कि किस अधिकारी के द्वारा हाईवा में लदा कोयला की अवैध या वैध की सत्यापन की जाएगी या नही इसको लेकर यह तथ्य सवालिया

 

निशान खड़ा कर रहा है। क्योंकि बीसीसीएल प्रबन्धन इस मामले में अपना पलरा झाड़ रखी है।अब यह मामला मात्र सीआईएसएफ और लोयाबाद पुलिस पर निर्भर है। वहीं सूत्रों का कहना है कि जप्त हाईवा ट्रक को छुड़ाने को लिए गाड़ी मालिक व सिंडिकेट का 20 अप्रेल से ही मोलभाव करने को लेकर लगातार थाने का चक्कर लगाना जारी है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *