• Mon. Apr 13th, 2026

धोखरा ग्राम पंचायत सचिव ने की मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत में गड़बड़ झाला जनता दरबार मे उपायुक्त से कार्रवाई की माँग

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Mar 8, 2025
crescent ad

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी
केंदुआ।उपायुक्त द्वारा शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में धोखरा निवासी प्रेम किशोर विप्लवी ने धनबाद प्रखंड सदर स्थित ग्राम पंचायत धोखरा कार्यालय के सचिव शिव शंकर राम पर उनकी बुआ विनिया बाउरी जिनका वे कानूनी उत्तराधिकारी हैं कि मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत में गड़बड़ झाला करने की उपायुक्त से शिकायत की है । उन्होंने कहा है कि मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए नियत समय पर उन्होंने पंजीकरण कराया जो मृत्यु के मूल लेख में दर्ज एवं कार्यालय के रजिस्टर में उल्लेखित है । सारी प्रक्रिया के बाद उन्हें मृत्यु प्रमाण – पत्र ज्ञापांक -21 दिनांक 24 फरवरी 2023 पंजीयन संख्या A383595 निर्गत किया गया है परन्तु दिलीप कुमार बाउरी नामक व्यक्ति द्वारा सुनियोजित साजिश के तहत सचिव से मिली भगत कर कुट रचित दस्तावेज के आधार पर पंजीकरण में हेरा फेरी कर मृत्यु प्रमाण पत्र की दूसरी प्रति बनवा लिया है । सूचना अधिकार अधिनियम के तहत प्राप्त सूचना के बाद इस सनसनीखेज मामले का उजागर हुआ । यही नही दिलीप ने मृत्यु प्रमाण पत्र जमा कर विनिया बाउरी के नाम बैंक ऑफ इण्डिया ऐना शाखा में जमा राशि लगभग सात लाख रुपये की निकासी भी कर लिया है । प्रेम किशोर ने दिलीप कुमार बाउरी एंव इस कृत मे संलिप्त व्यक्तियो पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *