• Thu. Jan 15th, 2026

कड़ाके की ठंड में झामुमो ने वार्ड 20 में जरूरतमंदों को बांटे कंबल

BySubhasish Kumar

Jan 15, 2026

आदित्यपुर। शीतलहर और बढ़ती ठंड को देखते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) आदित्यपुर नगर कमेटी की ओर से वार्ड संख्या 20 स्थित काली मंदिर परिसर में कंबल वितरण

कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नगर कमेटी उपाध्यक्ष राजेश लाहा एवं झामुमो के वरिष्ठ नेता व पूर्व पार्षद वीरेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान बुजुर्गों एवं महिलाओं के बीच कंबल का वितरण किया गया।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष राजेश लाहा ने बताया कि टुसू पर्व एवं अखंड जात्रा के शुभ अवसर पर जरूरतमंदों को कंबल देकर ठंड से कुछ राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि यह सेवा कार्य प्रत्येक वर्ष नियमित रूप से किया जाएगा। पूर्व पार्षद वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता गरीबों और जरूरतमंदों के लिए हमेशा तत्पर रहता है।

उन्होंने कहा कि झामुमो की सरकार गरीबों की सरकार है और हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़ी रहती है। इस मौके पर नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान, उपाध्यक्ष राजेश लाहा, पूर्व पार्षद वीरेंद्र गुप्ता, अमृत महतो, कृष्ण चंद महतो, विष्णु बाउरी, बुंडू प्रधान, शशि प्रकाश शर्मा, मनु स्वामी, रोहित कुमार, राजेश सोनकर सहित कई कार्यकर्ता व स्थानीय लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *