
कपाली : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली थाना पुलिस ने रहमतनगर शाहिद बगान में दिन दहाड़े दिल नवाज नामक एक युवक की पत्थर से कूचकर हत्या करने का मामला का खुलासा किया हैं. बीते 4 अप्रैल को युवक का शव मैदान में चटाई पर पाया गया था.
पुलिस ने गुप्ता सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नवाब आरजू उर्फ मन्नु एवं मोहम्मद हसनैन अंसारी उर्फ जाहिद को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
इस संबंध में चांडिल एसडीपीओ सुनील कुमार रजवार ने जानकारी दी कि सभी युवक घटना के दिन आपस में नशापन कर रहे थे. इसी दौरान किसी बात को लेकर तीनों के बीच बकझक हुई और आरोपियों ने पत्थर से कूचकर दिल नवाज की हत्या कर दी. उन्होंने बताया कि घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किया गया है. साथ ही मृतक का मोबाइल भी पुलिस ने अधजले अवस्था में बरामद किया है. उन्होंने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मृतक का मोबाइल लेकर फरार हो गए थे.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
