• Sat. Mar 7th, 2026

कपाली थाना पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, खनन विभाग ने बालू लदा एक ट्रैक्टर को किया जप्त

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jan 9, 2024

कपाली : झारखंड में अवैध खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है ताजा मामला सरायकेला जिले का है जहां अवैध बालू का खनन धड़ल्ले से चल रहा है. दरअसल सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी अंतर्गत गौरी बालू घाट में खनन विभाग ने छापेमारी कर अवैध खनन कर रहे बालू माफिया को पकड़ने का प्रयास किया गया. लेकिन बालू माफिया भागने में सफल रहे. इस दौरान खनन विभाग की टीम ने एक बालू लदे ट्रैक्टर को जप्त कर लिया.

वहीं खनन विभाग ने अवैध खनन में इस्तेमाल किए जाने वाले सामग्री जैसे लोहे का 8 ड्राम प्लास्टिक का 5 ड्राम दो करक टीना समेत बास और रस्सी को जप्त कर कपाली ओपी ले आई. आपको बता दें की छापेमारी में जिला खनन पदाधिकारी के साथ कपाली ओपी पुलिस भी शामिल थीं. खनन विभाग के अधिकारी ने कहा कि अब बालूचरी माफियाओं की खैर नहीं. बालू माफियाओं पर शिकंजा कसा जाएगा और यह कार्रवाई लगातार की जाएगी. अवैध खनन को रोकना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *